मनोरंजन
द फैमिली मैन 3 में एक्ट्रेस प्रियामणि नेगेटिव किरदार में आएंगी नजर
Apurva Srivastav
10 May 2024 10:35 AM IST

x
मुंबई। कलाकार खुद को किसी छवि में बांधना पसंद नहीं करते हैं। मौका मिलने पर वह अपनी प्रतिभा के नए- नए पहलू से परिचित कराते हैं। फिल्म मैदान में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम (अजय देवगन) की पत्नी की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री प्रियामणि अब कांट्रैक्ट किलर की भूमिका में नजर आएंगी। दरअसल वह फिल्म कोटेशन की रिलीज की तैयारी कर रही है, जो कांट्रैक्ट किलर के जीवन के इर्द गिर्द बुनी गई है।
नेगेटिव किरदार पर प्रियामणि की राय
निर्माता- निर्देशक विवेक कुमार कन्नन की इस फिल्म में वह एक क्रूर गिरोह के नेता की भूमिका निभाती दिखेंगी। इसमें जैकी श्रॉफ और सनी लियोनी भी अहम भूमिका में हैं। मैदान और आर्टिकल 370 में उनके सकारात्मक किरदारों के बाद यह नकारात्मक किरदार है। यह भूमिका निभाने को लेकर प्रियामणि कहती हैं, "एक कलाकार के रूप में, आपको बहुमुखी प्रतिभा दिखाने की जरूरत है।"
कुछ अलग करना चाहती हैं प्रियामणि
उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि कोटेशन के जरिए लोग मेरे द्वारा पहले निभाए गए सकारात्मक किरदारों के बाद मेरा एक और पक्ष देख सकते हैं।" पिछले सप्ताह से उन्होंने वेब द सीरीज फैमिली मैन 3 की भी शूटिंग आरंभ कर दी है। उसमें वह मनोज बाजपेयी की अभिनीत श्रीकांत तिवारी की पत्नी प्रियामणि सुचित्रा की भूमिका में हैं।
द फैमिली मैन 3 में आएंगी नजर
द फैमिली मैन की बात करें, तो सीरीज की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसे काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी की भूमिका को काफी पसंद किया गया था। सीरीज में उनके सुपर स्पाई और सिंपल फैमिली पर्सनल वाले किरदार ने खूब चर्चा बटोरी थी। डिमांड को देखते द फैमिली मैन की सीजन 2 साल 2021 में आया था। अब सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है। द फैमिली मैन 3 का निमार्ण राज और डीके ने किया है। सीरीज का डायरेक्शन भी इस हिट जोड़ी ने ही किया है। वहीं, सुमन कुमार और राज एंड डीके ने मिलकर द फैमिली मैन 3 की कहानी लिखी है।
Tagsद फैमिली मैन 3एक्ट्रेस प्रियामणिनेगेटिव किरदारनजरThe Family Man 3Actress PriyamaniNegative CharacterNazarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





