
बड़ी खबर आ रही है कि अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है, अशोक पंडित ने दुःख जताते हुए कहा, आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि जाने-माने अभिनेता और एक बेहतरीन इंसान सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण एक घंटे पहले निधन हो गया। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ओम शांति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें घर पर अस्वस्थ महसूस होने पर दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सतीश शाह ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शो के लिए जाने जाते थे। उनके दोस्त ने दी जानकारी। सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है।
Sad and shocked to inform you that well known actor & a great human being Satish Shah has expired an hour ago due to Kidney failure .
— TheAshokePanditShow (@ashokepanditshw) October 25, 2025
A great loss to the industry .
Om Shanti
🙏🏼🙏🏼🙏🏼 pic.twitter.com/tWpXgwZJTr





