
x
Mumbai मुंबई: अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्शन स्टार के निधन की जानकारी दी। चक नॉरिस को 19 मार्च को हवाई में इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अगले दिन उनका निधन हो गया। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया। अभिनेता अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने कहा कि चक की फिल्में देखना उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि शिक्षा भी थीं।
अक्षय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, 'वे ऑफ द ड्रैगन', 'मिसिंग इन एक्शन' और अन्य फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मनोरंजन से ज्यादा शिक्षा थी। स्क्रीन पर उनका अनुशासन, ताकत और सहज नियंत्रण मेरे साथ हमेशा रहा। उस प्रेरणा के लिए आभारी हूं, जिसने मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा गढ़ा।"
चक नॉरिस ने साल 1968 में 'द रेकिंग क्रू' से फिल्मों में डेब्यू किया, जहां वह बॉडीगार्ड के किरदार में नजर आए थे। 1972 में ब्रूस ली के साथ 'रिटर्न ऑफ द ड्रैगन', जिसे 'वे ऑफ द ड्रैगन' भी कहा जाता है, में नजर आए, जिसमें उनकी आइकॉनिक फाइट सीन आज भी याद की जाती है। उन्होंने 'मिसिंग इन एक्शन', 'द डेल्टा फोर्स' जैसी 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
उन्हें सबसे ज्यादा टीवी सीरीज 'वॉकर, टेक्सास रेंजर' से पहचाना जाता है, जो नौ सीजन तक चली। इसमें वह अपराध से लड़ने वाले रक्षक की भूमिका में थे। एक्टिंग से पहले चक नॉरिस मार्शल आर्ट्स में थे। उन्होंने छह बार वर्ल्ड प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन का खिताब जीता था।उन्होंने दो शादी की थी। परिवार में उनकी पहली पत्नी डायने से दो बेटे स्टंटमैन माइक और एरिक हैं। दूसरी पत्नी जीना से जुड़वां बच्चे डकोटा और डैनिली हैं।
Tagsचक नॉरिस निधनहॉलीवुड एक्शन स्टारअक्षय कुमार श्रद्धांजलिमार्शल आर्टिस्टवॉकर टेक्सास रेंजरवे ऑफ द ड्रैगनमिसिंग इन एक्शनद डेल्टा फोर्सकराटे चैंपियनहॉलीवुड न्यूजमनोरंजनबॉलीवुड प्रतिक्रियाएक्शन फिल्मों के सितारेहॉलीवुड Iconsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





