
x
आगजनी की साजिश नाकाम
Simdega सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर आगजनी की साजिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ये सभी लेवी (रंगदारी) वसूली के लिए रची गई सुनियोजित साजिश में शामिल थे। जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी एसआरएमवी डीपी (जेवी) के कारीमाटी पांगुर स्थित अस्थायी कैंप को 25-26 जनवरी 2026 की दरमियानी रात निशाना बनाया गया था।
उग्रवादियों की योजना कैंप में खड़े वाहनों में आगजनी कर इलाके में दहशत फैलाने और कंपनी पर दबाव बनाकर लेवी वसूलने की थी। हालांकि, समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई, जिससे संभावित बड़ी वारदात टल गई। घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान पीएलएफआई से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशीष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोपी बताया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मोबाइलों की जांच कर संगठन के नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उग्रवादी क्षेत्र में सक्रिय अन्य ठिकानों और निर्माण परियोजनाओं को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Tagsसिमडेगा पुलिसपीएलएफआई उग्रवादीसड़क निर्माण कंपनीआगजनी साजिशजलडेगा थानागिरफ्ताररंगदारी वसूलीविशेष जांच टीममोबाइल फोन बरामदन्यायिक हिरासतझारखंड सुरक्षाउग्रवादकंपनी सुरक्षानिर्माण परियोजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





