मनोरंजन
आमिर खान ने 'सिकंदर' के डायरेक्टर की तारीफों में बांधे पुल
Apurva Srivastav
29 April 2024 12:00 PM IST

x
मुंबई : सलमान खान की फिल्म सिकंदर अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा में आ गई है। ईद पर भाईजान ने अपने फैंस को ईदी देते हुए नए प्रोजेक्ट की घोषणा की। तभी से सलमान खान के फैंस सिकंदर की हर अपडेट को लेकर अपनी आंखें और कान खुले रखे हुए हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर मुरुगदास को लेकर आमिर खान ने कुछ ऐसा कहा जिसने भाईजान के फैंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।आमिर खान हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में शामिल हुए। जहां उन्होंने मुरुगदास को लेकर बात की और उनकी सबसे बड़ी खूबी के बारे में बताया।
आमिर खान के साथ कर चुके हैं काम
सिकंदर का डायरेक्शन मुरुगदास कर रहे हैं, जो साउथ के बड़े निर्देशकों में गिने जाते हैं। सिकंदर से पहले वो हिंदी फिल्म गजनी का डायरेक्शन कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम किया था। ऐसे में दोनों के बीच एक बॉन्डिंग भी है। कपिल शर्मा के शो में एक्टर ने मुरुगदास की तारीफों के पुल बांधे।
आमिर ने बांधे तारीफों के पुल
कपिल शर्मा के साथ बात करते हुए आमिर खान ने मुरुगदास के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया। एक्टर ने कहा कि मुरुगदास की खास बात है कि नो फिल्टर है। वो मुंह पर बात करने वाले शख्स हैं। आमिर खान आगे कहा कि अगर मुरुगदास को कोई बात पसंद नहीं आती, तो मुंह पर बोलते हैं। जैसे अगर आप किसी सीन को लेकर उनके पास गए और कहा कि इसे दूसरे तरीके से भी किया जा सकता है।
क्या है मुरुगदास की खासियत ?
मुरुगदास को अगर ये नहीं पसंद आया, तो तुरंत गंदी-सी शक्ल बनाते हुए कहेंगे कि ये बकवास है। वो ये भी नहीं सोचेंगे कि सामने कितना बड़ा आदमी खड़ा है। वो हमारी तरह बात घुमा- फिरा कर कहने की बजाय सीधा मुंह पर बोल देंगे। वहीं, अगर उन्हें आपका आइडिया पसंद आ गया, तो वो खुश होकर कहेंगे- ये बहुत अच्छा आइडिया है।
Tagsआमिर खान'सिकंदरडायरेक्टरतारीफोंबांधे पुलAamir Khan'SikandarDirectorPraiseBandhe Pulजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





