मनोरंजन
बरसात में सडक़ों की हालत पर हर रोज दो बार देनी होगी रिपोर्ट
Shantanu Roy
18 Jun 2026 4:10 PM IST

x
Shimla. शिमला। दक्षिण-पश्चिम मानूसन के मध्यनजर लोक निर्माण विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। मानूसन के दौरान प्रदेश में सडक़ों की स्थिति को लेकर रोजाना दिन में दो मर्तबा रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए है। साथ ही विभाग ने सर्किल और मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित कर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा है। फील्ड को दो टूक कहा गया है कि अगर नालियों के बंद होने के कारण सडक़ों को नुकसान पहुंचता है, तो इसे तैयारियों में खामी माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि मानसून हिमाचल की दहलीज पर है और पूर्वानुमान भी है कि 21 जून को यह प्रदेश में पहुंच जाएगा। लिहाजा लोक निर्माण विभाग ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए ईएनसी ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं समेत एनएच विंग के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए है।
निर्देशों में कहा गया है कि मानसून के दौरान भू-स्खलन, बादल फटने या अचानक आई बाढ़ से होने वाले नुकसान की सूचना संबंधित राजस्व अधिकारियों को तत्काल दी जाए। साथ ही नुकसान का पूरा रिकॉर्ड, फोटोग्राफ और वीडियो सहित कार्यालयों में सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में आधिकारिक संदर्भ के लिए उपयोग किया जा सके। लोक निर्माण विभाग ने मानसून अवधि के लिए सभी सर्किलों और मंडलों में चार घंटे सातों दिन संचालित होने वाले कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया है। निर्देशों के तहत इन कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों और उनके मोबाइल नंबरों की सूची संबंधित जिला प्रशासन तथा उपमंडल प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी और इसे सार्वजनिक डोमेन में भी रखा जाएगा। नुकसान की रिपोर्ट प्रतिदिन दो बार सुबह नौ बजे से पहले और शाम चार बजे से पहले अपडेट की जाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





