मनोरंजन
Sony SAB के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में वैलेंटाइन डे पर प्यार और गड़बड़ी से भरी मज़ेदार कॉमेडी
Gulabi Jagat
12 Feb 2025 2:01 PM GMT
x
Mumbai: सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों को लगातार प्रेरित कर रहा है। इसमें पुष्पा (करुणा पांडे) की अद्भुत यात्रा दिखाई जा रही है। वह एक मजबूत और दृढ़निश्चयी महिला हैं, जो हर चुनौती का सामना हिम्मत और सकारात्मकता के साथ करती हैं। हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि कैसे पुष्पा ने दीप्ति (गरीमा परिहार) का अपने बॉस की पत्नी काव्या (भूमिका छेड़ा) के खिलाफ न्याय के लिए लड़ाई में पूरा साथ दिया। दिलीप (जयंश मोरे) की मदद से पुष्पा ने अहम सबूत जुटाए। आखिरकार दीप्ति केस जीत गई।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हंसी से भरपूर एक मजेदार सफर देखने को मिलेगा, जहां वैलेंटाइन डे पूरी तरह से धमाल में बदल जाएगा। गलतफहमियों की बौछार तब होती है जब दिलीप और जुगल (अंशुल त्रिवेदी) दोनों ही चुपचाप पुष्पा को मूवी दिखाने की योजना बनाते हैं, बिना यह जाने कि वे एक-दूसरे के खिलाफ अनजाने में ही एक मज़ेदार चुनौती में फंस गए हैं। बादशाह (हितुल पुजारिया) का राशि (देशना दुगड़) को डेट पर ले जाने का प्लान भी एक और हास्यास्पद गलतफहमी के कारण धराशायी हो जाता है। अब सवाल यह है कि आखिर किसका वैलेंटाइन प्लान सफल होगा? यह मजेदार एपिसोड देखना न भूलें!
पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा, "पुष्पा के रूप में मैंने हमेशा यह माना है कि ज़िंदगी को मुस्कराकर जीना चाहिए। फिर परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों। यह शो भावनाओं का खूबसूरत संगम है। इसकी असली खासियत है, इसमें भरा हुआ हास्य और मज़ा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ढेर सारी गलतफहमियों और हल्के-फुल्के पल देखने को मिलेंगे, जो उन्हें खूब हंसाएंगे।"
तो देखना न भूलें पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार रात 9:35 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!
TagsSony SABपुष्पा इम्पॉसिबलवैलेंटाइन डेप्यार और गड़बड़ीकॉमेडीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story