मनोरंजन

'बिग बॉस 17' के टीजर में सलमान खान के 3 नए अवतार

jantaserishta.com
15 Sept 2023 11:30 AM IST
बिग बॉस 17 के टीजर में सलमान खान के 3 नए अवतार
x
कहा- 'इस बार दिल, दिमाग और दम का खेल होगा'
मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने इसके नए सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें होस्ट सलमान खान बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एडिशन में एक पावर-पैक फर्स्ट लुक है, जिसमें नए गेम-चेंजिंग मंत्र हैं - 'दिल, दिमाग और दम'
टीजर में सुपरस्टार सलमान खान छोटे बालों में नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, "अब तक आपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के 3 अवतार"
इसके बाद सलमान पिंक पठानी सूट पहन कव्वाल लुक में नजर आते है और कहते है- "ये दिल है"। दूसरे लुक में वह एक जासूस के रूप में नजर आ रहे हैं, जो कोट, चश्मा और टोपी पहने हुए हैं और कहते हैं, "दिमाग ही दिमाग"। तीसरे लुक में सलमान को एक मजबूत अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो अपने छोटे बाल, टी-शर्ट और बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। फिर वह कहते है "और दम"।
आखिर में सलमान कहते है, ''इस बार दिखेगा दिल, दिमाग और दम, अभी के लिए प्रोमो हुआ खत्म।'' प्रोमो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिससे फैंस शो के नए सीजन के लिए उत्साहित हो गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story