- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- तनातनी: अमेरिका-चीन के...

हिंदू पुराण की एक कहानी समकालीन भू-राजनीति के लिए प्रासंगिक है। भस्मासुर नामक दानव भगवान शिव का भक्त था। उसकी भक्ति और तपस्या के लिए उसे भगवान शिव ने एक वरदान दिया कि वह जिसके भी सिर पर हाथ रखेगा, वह जलकर भस्म हो जाएगा। उस दानव ने फैसला किया कि वह भगवान शिव पर ही अपनी शक्तियों का परीक्षण करेगा। शिव को अपनी रक्षा के लिए भगवान विष्णु के पास जाना पड़ा, जिन्होंने एक नर्तकी के रूप में भस्मासुर को अपना ही सिर छूने का लालच दिया। पिछले हफ्ते अमेरिका और चीन के अधिकारियों ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ते को फिर से बहाल करने के लिए अलास्का में मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हांगकांग में लोकतंत्र के हनन, ताइवान को स्वतंत्र देश का दर्जा न देने, उइगरों के उत्पीड़न, साइबर हमले और अपने सहयोगियों पर आर्थिक दबाव सहित कई आरोपों को दोहराया।





