- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- म्हारा हरियाणा भी बन...

किरण चोपड़ा| जब हम राष्ट्र की बात करते हैं और अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारत उतरता है तो फिर तिरंगे की आन-बान-शान के लिए खिलाड़ी जूझ पड़ते हैं। लेकिन भारत माता का लाल नीरज चोपड़ा टोक्यो से जिस तरह से इतिहास रचने के बाद स्वर्ण पदक जीत कर लाया है, उससे पूरे देश में आज जश्न का माहौल है, परन्तु यह भी एक गौरव की बात है कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत का है। वह हरियाणा का छोरा है और श्री अश्विनी जी के निर्वाचन क्षेत्र से है। नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर सारे देश को नाज है। आज अश्विनी जी होते तो बहुत खुश होते। उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के बच्चे-बच्चे से प्यार था। यह हरियाणा का ही नहीं सारे भारत का मैडल है। जब टोक्यो में भारत के राष्ट्र गान की धुन बजी तो इतनी खुशी-गर्व महसूस हुआ, मैंने झट से ट्विट किया और चारों तरफ से बधाइयां मिल रही थीं। खासकर खडाला गांव के निवासी पानीपत-करनाल के निवासियों के फोन ही नहीं बंद हो रहे हैं।
