सम्पादकीय

साक्षरता दिवस का औचित्य…

Gulabi Jagat
10 Sept 2023 5:55 PM IST
साक्षरता दिवस का औचित्य…
x
आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने इस दिवस को मनाने का ऐलान किया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करना है। हमारे देश में भी साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सरकारें प्रयास कर रही हैं, लेकिन फिर भी हमारे देश की साक्षरता दर दुनिया के कुछ देशों के मुकाबले कम ही है। देश को आजाद हुए लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा अशिक्षित होने का आंकड़ा बहुत शर्मनाक है। हालांकि सरकार देश में शिक्षा का विस्तार करने और शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण और अन्य बहुत से कारणों के चलते भी गरीब लोगों के बच्चे पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Next Story