सम्पादकीय

Editorial: देश का विकास उद्योग जगत पर निर्भर

Gulabi Jagat
29 July 2024 10:48 PM IST
Editorial: देश का विकास उद्योग जगत पर निर्भर
x
By: divyahimachal : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश की आर्थिक व्यवस्था की मजबूती के लिए देश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना जरूरी माना था। देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए जब जवाहरलाल नेहरू के समक्ष तीन प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें मुख्यत: पहला गांधीवादी विचारधारा का, दूसरा एमएन राय का, और तीसरा देश के मुख्य पूंजीपतियों की विचारधारा का था, तो जवाहरलाल नेहरू ने देश के उस समय के सबसे बड़े उद्योगपतियों टाटा-बिड़ला के प्लान को ही स्वीकार किया था। देश के विकास में उद्योग जगत की भूमिका हमेशा रही है। नेहरू यह मानते थे कि उद्योगों को बढ़ावा देने से ही देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत हो सकती है। इसलिए आज भी जरूरत है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Next Story