जरा हटके

बचने के लिए चलती बाइक से कूद गई महिला,बेंगलुरु में बाइक सवार ने की गंदी हरकत!

Rounak Dey
26 April 2023 11:11 PM IST
बचने के लिए चलती बाइक से कूद गई महिला,बेंगलुरु में बाइक सवार ने की गंदी हरकत!
x
जिसके बाद महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कर्नाटक से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने छेड़खानी से परेशान होकर चलती बाइक पर से छलांग लगा दी. दरअसल, कथित तौर पर रैपिडो बाइक ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़खानी की, इसके साथ ही उसका फोन छीनने की भी कोशिश की, जिसकी वजह से महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी. यह शर्मनाक मामला बेंगलुरु के येलहंका का बताया जा रहा है,

जहां यह घटना घटी.पुलिस के मुताबिक, घटना 21 अप्रैल को हुई, जब महिला ने रात करीब 11 बजे रैपिडो ऐप पर बाइक बुक की. इस दौरान चालक ने महिला का फोन यह कहकर छीन लिया कि वह ओटीपी जांचना चाहता है और इसके बाद अचानक विपरीत दिशा में जाने लगा. महिला के फोन वापस मांगने पर उसने नहीं लौटाया.

Next Story