जरा हटके

जब लोगों ने दूल्हे को घोड़ी सहित हवा में उठा लिया, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Gulabi Jagat
23 May 2022 11:15 AM IST
जब लोगों ने दूल्हे को घोड़ी सहित हवा में उठा लिया, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
x
दूल्हे को घोड़ी सहित हवा में उठा लिया
Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े लाखों करोड़ों वीडियो सोशल मीडिया में हैं. हर रोज बड़ी संख्या ऐसे वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो इतने अलग होते हैं कि बार-बार देखने का मन करेगा. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो दूल्हे से जुड़ा है. इसमें बारत दुल्हन के द्वार जाने के लिए तैयार है कि तभी दूल्हे के साथ जो हुआ देखने लायक है.
दूल्हे को घोड़ी सहित हवा में उठा लिया
सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन के द्वार जाने के लिए बारात पूरी तरह तैयार है. दूल्हा भी तैयार है और घोड़ी पर बैठा है. मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ देखने लायक है. इसमें देख सकते हैं कि बारात निकलने वाली है और दूल्हा घोड़ी पर बैठा है. मगर इसी बीच दस बारह लोग वहां पहुंचे और दूल्हे को घोड़ी सहित हवा में उठा लिया. सभी घोड़ी पर बैठे दूल्हे को गोल घुमाने लगे. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ होता है देखने लायक है.
यहां देखें वीडियो-

हालांकि सबकुछ किसी रस्म का हिस्सा मालूम होता है. मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर honey._.event_official नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जो हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है.
Next Story