PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी देने का वीडियो वायरल, कुछ घंटों में 100 मिलियन व्यूज पार

Video: Narendra Modi और Giorgia Meloni के बीच एक हल्के-फुल्के पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों में 100 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर गया, जबकि X (ट्विटर) पर भी इसे 7.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराते हुए बातचीत और दोस्ताना माहौल दिखाई देता है। इस मौके पर मेलोनी ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए इस पल को साझा किया।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
यह मुलाकात Rome में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान हुई, जहां उन्होंने अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली का दौरा किया। दोनों नेताओं ने बाद में कोलोसियम का भी दौरा किया और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान भारत और इटली के संबंधों को और मजबूत करते हुए “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक अपग्रेड किया गया।





