जरा हटके

फ्लाइट के निचले हिस्से में छिपकर युवक ने की यात्रा, एयरपोर्ट पर स्टाफ ने देखा तो उड़े होश, फिर...

jantaserishta.com
6 Feb 2021 2:02 PM IST
फ्लाइट के निचले हिस्से में छिपकर युवक ने की यात्रा, एयरपोर्ट पर स्टाफ ने देखा तो उड़े होश, फिर...
x

फ्लाइट के निचले हिस्से में लैंडिंग गियर से चिपककर 16 साल के लड़के के यात्रा करने की घटना सामने आई है. लंदन से उड़ान भरने के बाद जब फ्लाइट नीदरलैंड के होलैंड पहुंची तो एयरपोर्ट स्टाफ को लैंडिग गियर के पास लड़के के मौजूद होने की जानकारी मिली.

करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड में रहने की वजह से लड़का हाईपोथर्मिया का शिकार हो गया था. इसकी वजह से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
DutchNews.nl की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने लैंडिंग गियर से चिपककर करीब 510 किमी की यात्रा पूरी की. होलैंड के मास्ट्रिच्ट एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के बाद उसे उतारा गया.
बताया जा रहा है कि लड़का तुर्की एयरलाइंस की कार्गो फ्लाइट के लैंडिग गियर से चिपका हुआ था. एक दिन पहले ही यह फ्लाइट केन्या से इस्तांबुल होते हुए लंदन पहुंची थी. घटना सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या यह मानव तस्करी का मामला तो नहीं है.
मास्ट्रिच्ट एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि लड़का काफी भाग्यशाली था कि इस तरह यात्रा करने के बाद भी जीवित बच सका. इससे पहले भी कुछ मौकों पर लोगों के लैंडिंग गियर से चिपककर यात्रा करने की घटना सामने आई है, लेकिन ज्यादातर मौकों पर लोगों को जान गंवाना पड़ता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story