जरा हटके

दुनिया का ये बर्फ से बना अनोखा होटल...वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
6 Jan 2021 5:50 PM IST
दुनिया का ये बर्फ से बना अनोखा होटल...वायरल हुआ VIDEO
x
इस समय में दुनिया के अधिकांश हिस्सों में ठंड होती है. बर्फ गिरती है. ऐसी कंपकंपाती ठंड में अगर बर्फ के होटल में रुकना हो तो भला आप क्या करेंगे.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस समय में दुनिया के अधिकांश हिस्सों में ठंड होती है. बर्फ गिरती है. ऐसी कंपकंपाती ठंड में अगर बर्फ के होटल में रुकना हो तो भला आप क्या करेंगे.

बर्फ के होटल का नाम सुनते ही अगर आपको ठंड लगती है तो एक बार इस होटल की तस्वीरों को जरूर देखें. इतना शानदार बर्फ का बना होटल आपने शायद ही देखा हो.
बर्फ का ये अनोखा होटल बनाया गया है स्वीडन में. इसे दूर-दूर से देखने लोग आ रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि इस तरह का होटल पहली बार बनाया गया हो. हर साल इस तरह का होटल तैयार किया जाता है. ठंड के मौसम के बाद जब बर्फ पिघलनी शुरू होती है तो ये भी पानी बन जाता है.
स्वीडन के इस होटल को आइस होटल के नाम से जाना जाता है. इस तरह के होटल को बनाने की परंपरा 1989 से चली आ रही है.
इस साल बर्फ से तैयार इस अनोखे होटल को टॉर्न नदी के तट पर बनाया गया है. इसके निर्माण में ढाई हजार टन बर्फ का प्रयोग किया गया है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में लोग न सिर्फ घूमते हैं बल्कि जो लोग रुकना चाहते हैं उनके रुकने का भी यहां पर पूरा इंतजाम है.
हालांकि, इस आईस होटल में रहना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि कमरों के भीतर का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक रहता है.
हर साल अप्रैल तक ये बर्फ का होटल ऐसे ही टिका रहता है. उसके बाद ये पिघलना शुरू होता है. इस दौरान 50 हजार से 1 लाख लोग यहां घूमने आते हैं.


Next Story