जरा हटके

मरने की एक्टिंग कर रहा था डॉग, मालिक ने ऐसे चखाया मजा : देखे VIDEO

Apurva Srivastav
18 April 2021 6:15 PM IST
मरने की एक्टिंग कर रहा था डॉग, मालिक ने ऐसे चखाया मजा : देखे VIDEO
x
वैसे तो आपने Doggy के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे लेकिन ये वायरल वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

वैसे तो आपने Doggy के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे लेकिन ये वायरल वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो में एक Doggy मरने की एक्टिंग कर रहा है और उसका मालिक उसे उठाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन Doggy बिल्कुल नहीं हिल रहा है.

नहाना ना पड़े तो Doggy ने की मरने की एक्टिंग

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मालिक अपने Doggy को नहलाने जा रहा है. लेकिन Doggy नहाना नहीं चाहता है. वह बस किसी तरह मालिक के चंगुल से छूटना चाहता है.
वीडियो देख आप हो जाएंगे Doggy की एक्टिंग के कायल
जब Doggy को कोई रास्ता नहीं सूझता है तो वह मरने की एक्टिंग करने लगता है. Doggy बिल्कुल सीधा लेट जाता है. वह अपने शरीर को कड़ा कर लेता है, जैसे कोई शव अकड़ जाता है.
वीडियो में दिख रहा है कि Doggy का मालिक उसे बार-बार उठा रहा है लेकिन वह हिलने को तैयार नहीं होता है. वीडियो में आखिर तक वह बिल्कुल भी नहीं हिलता है. ऐसा लगने लगता है कि वह सच में मर गया है.
लेकिन बाद में जब Doggy का मालिक उसे उसका मुंह पकड़ के उठाता है तो वह उठ जाता है. Doggy की पोल खुल जाती है और उसकी चोरी पकड़ी जाती है.
गौरतलब है कि ये वीडियो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर खूब पसंद किया जा रहा है. Doggy के इस वायरल वीडियो को 2 लाख 72 हजार से ज्यादा यूजर लाइक कर चुके हैं.


Next Story