जरा हटके

केला खाने को लेकर भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, लोगों के आए शानदार रिएक्शन, देखें वायरल Video

Sarita
31 Aug 2021 11:28 AM IST
केला खाने को लेकर भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, लोगों के आए शानदार रिएक्शन, देखें वायरल Video
x

फाइल फोटो 

ऐसा अक्सर देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर आने वालों मेहमानों से आशीर्वाद लेते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऐसा अक्सर देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन (Bride Groom Video) स्टेज पर आने वालों मेहमानों से आशीर्वाद लेते हैं. कई बार तो स्टेज पर कपल को आपस में हंसी मजाक करते देखा गया, लेकिन क्या आपने कभी दूल्हा-दुल्हन को आपस में नोंक-झोंक करते देखा? इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन केला खाने को लेकर झगड़ रहे हैं.

केला खाने को लेकर भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन
दूल्हा और दुल्हन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दुल्हन को दूल्हे के कदमों के पास बैठे हुए देखा जा सकता है. इस दौरान जब दुल्हन केला खा रही होती है तो दूल्हा उससे छीन लेता है और खाने लग जाता है. इतना ही नहीं, जब दुल्हन दूसरा केला लेकर खाने लगती है तो उसे भी दूल्हा छीन लेता है. इस पर दूल्हे और दुल्हन के बीच केला को लेकर झगड़ा गया. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया.
इंटरनेट पर लोगों के आए शानदार रिएक्शन
इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर केरल वेडिंग स्टाइल नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को करीब 10 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि हजारों बार इसे देखा जा चुका है. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा, 'स्टेज पर खाने वाली यह शानदार जोड़ी.'


Next Story