जरा हटके

मूर्ति से भालू ने किया प्यार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Teja
25 Sept 2021 8:55 PM IST
मूर्ति से भालू ने किया प्यार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
x
अमेरिका के व्योमिंग में रहने वाले डाउ यैरो नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर भालू का एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अमेरिका के व्योमिंग में रहने वाले डाउ यैरो नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर भालू का एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भालू किसी पार्क में बनी मूर्ति के साथ रोमांस करता हुआ नजर आता है. इस दौरान भालू कभी उसे किस करता, तो कभी उसे गले लगाता है.

75 साल के यैरो उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने अपने घर की खिड़की के बाहर एक बड़े से भालू को देखा. ये भालू वहां पार्क में बनी भालू की ही एक मूर्ति के साथ रोमांस कर रहा था. यैरो ने फौरन इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि भालू उस मूर्ति को अपनी पार्टनर जैसा समझ रहा था. वह कभी उसे गले लगा रहा था, तो कभी उसे किस किए जा रहा था.
इस दौरान भालू उस मूर्ति को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रहा था. लेकिन वह नहीं जानता था कि ये मूर्ति मेटल की बनी हुई है और उसके प्यार का उसे जरा भी अहसास नहीं है. तमाम कोशिशों के बाद जब मूर्ति भालू के किस का जवाब नहीं देती है, तो वह गुस्से में आकर वहां से चला जाता है.
वायरल वीडियो क्लिप में भालू मूर्ति के पैरों को भी चूमते हुए दिखता है. फिर माथे पर किस करने के बाद उसे गले लगाने लगता है. यैरो ने बताया कि भालू की मूर्ति का नाम 'द बियरोनेस' रखा गया है. उनका कहना है कि भालू ने मूर्ति का प्यार पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा.
यैरो बताते हैं, पहले तो मुझे लगा कि भालू मूर्ति के साथ खेल रहा है. लेकिन कुछ देर बाद मुझे अहसास हुआ कि असल में वह उसे अपनी पार्टनर समझकर उसके साथ रोमांस कर रहा है. बता दें कि यह मूर्ति इतनी असली लग रही है कि इसे देखकर कोई भी पहली बार में कन्फ्यूज हो जाए.
Next Story