जरा हटके

अचानक सड़क पर गेंडा देख कुत्ते ने की ये हरकत- देखें VIDEO

Apurva Srivastav
22 April 2021 1:40 PM IST
अचानक सड़क पर गेंडा देख कुत्ते ने की ये हरकत- देखें VIDEO
x
गेंडा बेहद ही शांत प्रविृति का जानवर है

कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जो आम इंसानों के बीच होते हैं और इससे किसी को भी फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कुछ जानवर अचानक हमारे बीच आ जाए तो घबराहट होना लाजमी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक गेंडा बीच सड़क पर अकेले ही चला जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ये विशालकाय गेंडा आया कहां से? इसकी चाल-ढाल कुछ इस तरीके की है, जिसे देख अच्छा सा अच्छा शख्स बौरा जाए.

गेंडा को देख भौंकने लगा कुत्ता

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बेहद ही विशालकाय गेंडा सड़क पर अपनी धीमी चाल में चलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी बीच वहां मौजूद एक काले रंग का कुत्ता भौंकना शुरू कर देता है. गेंडा के आगे-पीछे दौड़ लगाते हुए वह कुत्ता काफी देर तक भौंकता है, लेकिन इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है. गेंडा बेहद ही शांत प्रविृति का जानवर है. किसी को जल्द नहीं नुकसान पहुंचाता, जब तक कि उसपर कोई हमले का खतरा ना हो.
वीडियो देखने के बाद हैरान हैं लोग
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को द वाइल्ड लैंड (The Wild Land) ने अपने पेज पर पोस्ट किया है. इसे अभी तक 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरान भी हैं. एक यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'हे भगवान, ये सड़क पर क्या कर रहा है.' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'क्या एटीट्यूड है, जब आप अपने रास्ते पर होते हैं तो ये फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि कोई रास्ते की रुकावट बनने की कोशिश कर रहा है. बल्कि उसे इग्नोर करके आगे बढ़ते जाओ.


Next Story