जरा हटके

जूता चुराने के बाद खुशी से झूमने लगी साली, सलमान के गाने पर झूमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sarita
21 Sept 2021 11:40 AM IST
जूता चुराने के बाद खुशी से झूमने लगी साली, सलमान के गाने पर झूमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
x

फाइल फोटो 

शादी में जब भी दूल्हा स्टेज या मंडप में मौजूद होता है तो वहां मौजूद उसकी साली जरूर हंसी-मजाक कर रही होती है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी में जब भी दूल्हा स्टेज या मंडप में मौजूद होता है तो वहां मौजूद उसकी साली (Jija Saali) जरूर हंसी-मजाक कर रही होती है. दोनों के बीच नोंक-झोंक वाला रिश्ता परिवार के सदस्यों को खूब भाता है. जीजा और साली (Jija Saali) आपस में जब एक-दूसरे की टांग खिचाई करते हैं तो लोग सुनकर ठहाके लगाने लगते हैं. फिलहाल, इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले वीडियो में कुछ ऐसा ही एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जब साली अपने जीजू के सामने जूते दिखाकर हंसने लगी. दुल्हन आई अपने ससुराल तो डंडे से पिटाई करने लगा देवर, दूल्हे के मां ने किया कुछ ऐसा

जूता चुराने के बाद खुशी से झूमने लगी साली
शादी में एक रस्म बेहद आम है, वह है जूता चुराई रस्म. जी हां, इस दौरान साली अपने जीजू के जूतों को चुराती है और फिर उसे वापस देने के लिए शगुन में तोहफा या पैसों की डिमांड करती है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे होते हैं, अचानक से साली आकर दूल्हे के जूते चोरी कर लेती है. साली जूते पाकर बेहद खुश हो जाती है और तरह-तरह के एक्सप्रेशन देने लगती है. यह देखकर वहां मौजूद खड़े लोग हंसने लगते हैं. शादी में दुल्हन को पीठ पर बैठाकर अजीबोगरीब डांस करने लगा दूल्हा, फिर हुआ ऐसा 'भयंकर' हादसा
सलमान के गाने पर झूमकर किया डांस
शादी में जब साली ने जूते चुराए तो सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का पॉपुलर सॉन्ग 'जूते लो पैसे दो' पर डांस करने लगती है. स्टेज पर खड़ा दूल्हा भी उसे ही देख रहा होता है. इतना ही नहीं, इस गाने पर साली स्टेज पर ही डांस करने लग जाती है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Fabwedding ने अपलोड किया है और इसे 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जीजा-साली, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिससे आपके जिंदगी में खुशी और आनंद के पल देखने को मिलते हैं.'


Next Story