जरा हटके

करवाचौथ वाले दिन बहू पहनती हैं बेहद शानदार ड्रेस, कुछ यूं होता है जलवा, देखे वायरल Video

Sarita
21 Oct 2021 11:03 AM IST
करवाचौथ वाले दिन बहू पहनती हैं बेहद शानदार ड्रेस, कुछ यूं होता है जलवा, देखे वायरल Video
x

फाइल फोटो 

करवाचौथ के दिन भारत के ज्यादातर घरों में महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखने की प्रथा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। करवाचौथ के दिन भारत के ज्यादातर घरों में महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखने की प्रथा है. इस व्रत में जब तक महिलाएं अपने पति का चेहरा चांद में नहीं देख लेती तब तक ना कुछ खाती हैं और ना ही पानी पीती है. पूजा-पाठ करने के बाद ही पति द्वारा मुंह जूठा कराने के बाद ही महिलाएं कुछ खाती पीती हैं. यह प्रथा कई बरसों से चली आ रही हैं. करवाचौथ के मौके पर घर में मौजूद बहुएं अलग-अलग तरह से ट्रीट करती हैं.

करवाचौथ वाले दिन बहू पहनती हैं बेहद शानदार ड्रेस
जी हां, अगर नई नवेली दुल्हन है तो वह करवाचौथ के दिन बेहद ही शानदार ड्रेस में रहना पसंद करती हैं. वहीं, कुछ शर्मिली बहू तो इस दिन चुपचाप रहना पसंद करती हैं और अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपना दिन बिताती हैं. ऐसे ही, हर घर में अलग-अलग तरह की बहुएं होती हैं, जिनका अलग-अलग व्यवहार होता है. करवाचौथ के दिन बहुएं घर में कैसे रहती हैं, इसका एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया है.
हर घर में है अलग-अलग तरह की बहुएं
इंस्टाग्राम अकाउंट विटी वेडिंग द्वारा शेयर किया गया वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसे तान्या कृपाल द्वारा बनाया गया है, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने अपने वीडियो में यह दिखलाया है कि हर घर में किस तरह की बहुएं मौजूद हैं. पहली बेहद शर्मीली, दूसरी जो बिंदास होती है, जबकि तीसरी जिनकी नई-नई शादी हुई होती है और सबसे आखिर में वो बहू जो बॉलीवुड लवर होती है. इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि तो आप इनमें से कौन से वाले हैं 1,2,3 या फिर 4.


Next Story