जरा हटके

जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक पौधे के बारे में

Gulabi
22 Aug 2021 12:09 PM GMT
जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक पौधे के बारे में
x
हमारी आम समझ है कि पेड़ पौधे काफी सामान्य होते हैं

हमारी आम समझ है कि पेड़ पौधे काफी सामान्य होते हैं। इनसे किसी प्रकार का कोई विशेष खतरा इंसानों को नहीं होता। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं। देश दुनिया में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं, जिनके मात्र संपर्क में आने से इंसान की जान जा सकती है। अगर आप इनको छूने की कोशिश करते हैं, तो आपको इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है या आप एक गंभीर बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं। इस कारण कई विशेषज्ञ इन पौधों की रिसर्च करने से पहले विशेष सावधानियों का पालन करते हैं। अब तक कई लोग इन जहरीले पेड़ पौधों के संपर्क में आने से मर चुके हैं या फिर उनको किसी बीमारी ने संक्रमित कर दिया है। ऐसे में हम सभी को इनके बारे में जानना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन खास तरह के पेड़ पौधों के बारे में, जिन्हें मात्र छूने भर से इंसान की जान तक जा सकती है।

मंचीनील ट्री
ये दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ है। ये पेड़ सेंट्रल साउथ अमेरिका में पाया जाता है। मंचीनील ट्री का फल इतना जहरीला होता है कि इसके सेवन भर से इंसान की जान जा सकती है। यही नहीं अगर आप बिना किसी सेफ्टी के इस पेड़ के पास जाते हैं तो आपकी मृत्यु हो सकती है। इसी वजह से इस पेड़ को डेथ एप्पल के नाम से जाना जाता है।
रोजरी पी
ये पेड़ दिखने में काफी सुंदर होता है। इस पेड़ के बीज काफी खतरनाक होते हैं। अगर आप इसे खुरचने या चबाने की कोशिश करते हैं, तो आपकी पल भर में जान जा सकती है। इस बीज के भीतर एब्रिन पाया जाता है, जिसका मात्र 3 माइक्रोग्राम जहर किसी भी व्यक्ति की जान ले सकता है।
जायंट हॉगवीड
ये पौधा ब्रिटेन में पाया जाता है। पौधे का सफेद फूल दिखने में काफी सुंदर होता है। ये फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं उतने ही खतरनाक भी। इस फूल के सेवन से अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यही नहीं अगर इन फूलों का संपर्क आंखों से हो जाए तो व्यक्ति अंधा भी हो सकता है।
सरबेरा ओडोलम
इस पौधे को सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता है। अक्सर लोग इस पौधे का इस्तेमाल लोगों को मारने के लिए करते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि ये आसानी से वैज्ञानिकों की जांच में नहीं आता है। मर्डर करने के लिए कई क्रिमिनल्स इस जहर का इस्तेमाल करते हैं।
Next Story