जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में कई शिव मंदिर और शिव धाम हैं। इनमें 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व सबसे अधिक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 12 ज्योतिर्लिंगों में ज्योति रूप में भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। इसके साथ ही हमारे देश में अमरनाथ तीर्थ स्थल भी काफी लोकप्रिय है, जहां बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह ही एक और शिवलिंग कहीं और भी है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। खास बात ये है कि यहां स्थित शिवलिंग की आकृति अमरनाथ गुफा में स्थित शिवलिंग की आकृति से काफी बड़ी है। यह शिवलिंग वरफेन की गुफा में स्थित है।
इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस 'शिवलिंग' के करीब आसानी से पहुंचा जा सके। इस 'शिवलिंग' की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। यहां शिवलिंग को देखने का क्रम मई के महीने में शुरू होता है और यह अक्टूबर तक चलता है।
वरफेन की गुफा भारत ही नहीं इस देश में भी है अमरनाथ जैसा शिवलिंग, खतरनाक रास्तों से गुजर कर लोग करते हैं दर्शन
यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।
वरफेन की गुफा दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा है। इसे साल 1879 में खोजा गया था। यहां शिवलिंग की तरह दिखाई देने वाली कई आकृतियां आपको देखने को मिल जाएंगी।
यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।