जरा हटके

एक्सरसाइज करने कहता तो पत्नी नहीं हुई तैयार, फिर पति ने किया कुछ ऐसा महिला ने तो कमाल कर दिया

Rani Sahu
2 July 2021 11:46 PM IST
एक्सरसाइज करने कहता तो पत्नी नहीं हुई तैयार, फिर पति ने किया कुछ ऐसा महिला ने तो कमाल कर दिया
x
एक्सरसाइज करने के लिए कहता तो पत्नी नहीं थी तैयार

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपको एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी. वहीं, कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए खुद से मजेदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक कपल का मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या?

कुछ लोगों को एक्सरसाइज करना अच्छा लगता है. जबकि, कुछ लोग आलस के कारण इससे कोसों दूर भागते हैं. एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही था. लेकिन, पति ने जो किया उसने लोगों को चौंका दिया है. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स अपनी पत्नी को एक्सरसाइज करने के लिए कहता है. लेकिन, वह तैयार नहीं होती है. फिर पति ने दिमाग लगाया और जेब से कुछ पैसे निकाले. पैसा देखते ही महिला में जोश आ गया. शख्स एक नोट को मुंह में रखता और पत्नी एक्सरसाइज करते हुए उसे ले लेती. तो सबसे पहले आप इस शानदार वीडियो को देखें…
वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
वीडियो देखकर आप सोच रहे होंगे कि 'पैसों के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है' ये कहावत पूरी तरह से सही है. जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jaat_k_jokes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक एक हजार से ज्याद लोग देख चुके हैं. आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.


Next Story