जरा हटके

हाथियों को किस करते हुए क्या आपने देखा हैं कभी? अगर नहीं तो ये वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए

Sarita
5 Oct 2021 11:07 AM IST
हाथियों को किस करते हुए क्या आपने देखा हैं कभी? अगर नहीं तो ये वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए
x

फाइल फोटो 

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. इन दिनों दो हाथियों (Elephant video) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे.

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट, एक केन्या स्थित संगठन है जो "बचाव, पुनर्वास और अनाथ हाथी के बच्चों की रिहाई" के लिए काम करता है, उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हाथी Kisses."
इस वीडियो को 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों को ये वीडियो इतना प्यारा और मजेदार लगा कि लोग वीडियो पर अने ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मेरे लिए कुछ किस बचाकर रखें," दूसरे यूजर ने लिखा- "मैं एक को पसंद करूंगा," तीसरे ने लिखा- "सबसे प्यारी चीज जो मैंने पहले कभी नहीं देखी."


Next Story