जरा हटके

विदाई में रोते हुए दिखा दूल्हा, शादी के बाद हंसते हुए विदा हुई दुल्हन, देखें Video

Sarita
26 Aug 2021 12:02 PM IST
विदाई में रोते हुए दिखा दूल्हा, शादी के बाद हंसते हुए विदा हुई दुल्हन, देखें Video
x

फाइल फोटो 

शादी में अक्सर देखा गया है कि विदाई के वक्त दुल्हन ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार मायूस दिखाई देता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी में अक्सर देखा गया है कि विदाई के वक्त दुल्हन (Bride Video) ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार मायूस दिखाई देता है. घर के हर सदस्य की आंखें नम होती हैं. हालांकि, कई बार इसके उलट भी चीजें देखने को मिल जाती है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन रोने के बजाय हंसते हुए दिखाई दी, जबकि दूल्हा (Bride Groom Video) कार में बैठकर रोने की नकल कर रहा होता है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

शादी के बाद हंसते हुए विदा हुई दुल्हन
इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई के दौरान लग्जरी कार में बैठी दुल्हन के चेहरे पर कोई मायूसी नहीं होती, बल्कि वह ससुराल जाने के लिए बेहद उत्सुक दिखाई दी. लाल रंग की ऑडी कार में दुल्हन पीछे बैठी होती है और उसके साथ दूल्हा भी साथ में होता है. हालांकि, कैमरा देखने के बाद दूल्हा रोने की नकल करने लग जाता है. वहीं, दुल्हन सभी को टाटा, बाय-बाय कर रही होती है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी चेहरे पर हंसी आ जाएगी. ऐसी कूल दुल्हन हर किसी को देखने को नहीं मिलती.
विदाई में रोते हुए दिखा दूल्हा
विदाई के वक्त दुल्हन कैमरे को देखकर फ्लाइंग किस देर ही होती है, जबकि दूल्हा अपने आंखों को पोछ रहा होता है और रोने की शक्ल बनाता है. इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर वेडिंग अरोमा नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.


Next Story