जरा हटके

इस कारण अलग हुआ ये बुजुर्ग कपल, दादा ने ऐसे दिया दादी को सरप्राइज

Khushboo Dhruw
18 April 2021 1:52 PM GMT
इस कारण अलग हुआ ये बुजुर्ग कपल, दादा ने ऐसे दिया दादी को सरप्राइज
x
दुनियाभर में लोग अलग-अलग हो गए। ये सब हुआ कोरोना के कारण।

कोरोना के कारण हुए अलग

दुनियाभर में लोग अलग-अलग हो गए। ये सब हुआ कोरोना के कारण। लोगों ने अपने बुजुर्गों को इसलिए अलग कर दिया, ताकि उन्हें वायरस ना हो जाए। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो उम्रदराज कपल मिल रहे हैं। वो कोरोना के बाद से ही दोनों अलग-अलग थे। लेकिन जब दोनों मिलते हैं तो माहौल में प्यार ही प्यार बरस जाता है।
पत्नी को दिया सरप्राइज

ये घटना इंग्लैंड के मैनचेस्टर की है। Gordon ने अपनी वाइफ को सरप्राइज दिया। वो आराम से आ रही होती हैं तभी वो देखती हैं कि उनके बुजुर्ग पति चले आ रहे हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को देखकर ठहर जाते हैं। बुजुर्ग महिला अपने पति की ओर बढ़ती है। दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं और किस करते हैं।
ये रहा वीडियो
रैक्स चैपमैन ने ये वीडियो शेयर किया है। न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा तो व्यूज मिल चुके हैं। बीबीसी की रिपोर्ट की माने तो Gordon और Mary Davis दोनों बीमार हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों अलग-अलग थे। अपनी पत्नी को कई दिनों तक ना देखने के बाद गोर्डन ने उन्हें सरप्राइज देने की ठानी।
क्या बोले लोग?
यूजर्स को ये वीडियोज काफी पसंद आए। उन्होने कहा कि ये दोनों ही एक दूसरे को देखकर काफी खुश थे। दोनों ने वॉकर साइड में रखे और एक दूसरे से गले मिले।
यहां बैठे हैं दोनों
इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
रोना आ गया
लोगों को बुजुर्ग कपल को गले मिलते देख रोना ही आ गया। वैसे बता दें कि कोरोना काल में दूरी जरूरी है। सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। मास्क पहनकर रखें। अगर आप ठीक रहेंगे तो ही किसी को ठीक रख पाएंगे।


Next Story