
x
फाइल फोटो
देवर और भाभी के बीच की बॉन्डिंग बेहद धांसू होती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देवर और भाभी (Devar Bhabhi) के बीच की बॉन्डिंग बेहद धांसू होती है. मां-बेटे और भाई-बहन जैसे वाले इस रिश्ते में कभी मिठास तो कभी नोंक-झोंक देखने को मिलती है. हालांकि, देवर-भाभी (Devar Bhabhi Video) की जोड़ी को देखना लोग बेहद पसंद करते हैं. भाभी अपने देवर की हर बात को सुनती हैं, जैसा कि वायरल होने वाले इस वीडियो में देखने को मिला; जब नई नवेली भाभी के सामने सभी देवरों ने अपने घुटने टेक दिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के बेहद पसंद आ रहा है.
देवरों ने कुछ इस अंदाज में मचाया धमाल (Devar Bhabhi Video)
देवर और भाभी (Devar Bhabhi News) के इस अंदाज में देखने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा कि जल्द ही आपके बड़े भैया शादी करें और फिर शादी में ऐसा धमाल मचा दें. जी हां, वायरल होने वाले इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब शादी में नई नवेली भाभी (Devar Bhabhi) के सामने सभी देवरों ने अपने घुटनों पर बैठकर जमकर धमाल मचाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद भाभी किनारे खड़ी हुईं थीं और तभी वहां उनके देवर पहुंच गए.
नई नवेली भाभी के सामने टेक दिए घुटने
देवरों ने भाभी को देखकर पंजाबी सिंगर गैरी संधु और जैस्मीन सैंडल्स का पॉपुलर सॉन्ग 'लड्डू' पर जमकर डांस किया. इस गाने को गाते हुए देवर जब घुटनों पर बैठ गए तो न सिर्फ लोग हैरान रह गए, बल्कि नई नवेली भाभी भी शरमा गईं. पंजाबी अंदाज में लिरिक्स के गाते हुए देवरों ने अपनी भाभी से कहा- 'भाभी मेरी बात सुनिए, और कृपया हंसिए मत. शादी के बारे में सोच-सोच कर मेरा रंग पीला हो गया.' भाभी ने जब देवरों के डांस करते हुए देखा तो खुद भी डांस करने लगी. वह बेहद ही खुश थीं. उनके आस-पास का माहौल भी कुछ ऐसा था, जिन्होंने देखा वह डांस किए बिना रह नहीं पाया.
यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है यह वीडियो
यूट्यूब (Youtube Video) पर थिंक्स ब्रिफली नाम के चैनल द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. करीब 15 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने काफी तारीफ की. देवर और भाभी के बीच की यह बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई.
Next Story





