जरा हटके

चिड़िया ने डॉगी को चिढ़ाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कुत्ता हुआ हैरान : देखे Video

Apurva Srivastav
24 May 2021 12:03 AM IST
चिड़िया ने डॉगी को चिढ़ाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कुत्ता हुआ हैरान : देखे Video
x
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जमीन पर आराम से लेटा हुआ है

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जमीन पर आराम से लेटा हुआ है, लेकिन तभी एक चिड़िया वहां आती है और कुत्ते को छेड़ना शुरू कर देती है. चिड़िया कुत्ते के सामने आकर उसकी आवाज निकलना शुरू कर देती है. कुत्ते को इस बात से हैरानी होने लगती है और वह चिड़िया को देख डिस्टर्ब्ड महसूस करने लगता है.

इस मजेदार वीडियो को इस पुलर ट्विटर अकाउंट Buitengebieden से शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि साउंड ऑन (Sound On). आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो में पूरा खेल ही आवाज का है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, 2000 से ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट भी किया है.सोशल मीडिया पर आए दिन पशु-पक्षी से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. इन वीडियोज को देखकर कई बार हंसी आती है तो वही कई बार इन वीडियोज को देखकर आपका दिन बन जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आने वाली है.

इंसानों को जब किसी को चिढ़ाने का मन करता है तो वह उसकी आवाज निकालकर उसे चिढ़ाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है. ऐसा केवल इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी करते हैं. ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी.


Next Story