जरा हटके

यूक्रेन में दिखा एलियन यान, वैज्ञानिक हुए हैरान

Gulabi Jagat
19 Sept 2022 10:03 PM IST
यूक्रेन में दिखा एलियन यान, वैज्ञानिक हुए हैरान
x
यूक्रेन और रूस की जग किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है जिसे रूस की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन सबसे खास बात की यह एलियन यान भी बताया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चमकदार चीज आसमान में उड़ती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि जब रॉकेट्स, फाइटर जेट्स, ड्रोन्स, मिसाइल जब आसमान में उड़ती है तो उसकी पहचन आसानी से हो जाती है। लेकिन यूक्रेन के वैज्ञानिकों के लिए यह बिल्कुल नया है, इसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
दरअसल बताया जा रहा है कि यह रोशनी इंसानों के द्वारा बनाई गई किसी वस्तु की नही है। आपको बता दें कि यह UFO यूक्रेन की राजधानी कीव में देखें गए। कीव के आसपास के गांवों में यह उड़ने वाली चीज देखकर वैज्ञानिक हैरान है। लेकिन इसे रूस की साजिश भी समझ रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस UFO's को 2 कैटेगरी में विभाजित किया है- फैंटम और कॉस्मिक
फैंटम UFO's

यह UFO डार्क कलर के होते हैं और 10 से 40 फिट चौड़े होते हैं। जब भी इनके ऊपर रोशनी पड़ती है तो यह उसे सोख लेते है। यहा तक कि यह 53 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ते है।
Must Read- मानसून ने बदली अपनी चाल, अब ऐसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

कॉस्मिक UFO's
कॉस्मिक UFO's को पक्षियों को नाम से जाना जाता है जैसे ईगल, स्विफ्ट, फॉल्कन कहा जाता है। यह आसमान में उड़ते समय चमकते हैं। कभी यह अकेले उड़ते है या तो कभी समूह में उड़ते हुए दिखते है।
बताया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए 2 खास कैमरे लगाए है एक कीव में व दूसरा दक्षिण में स्थित गांव विनारिक में इन्हीं कैमरों में यह उड़ने वाली चीज रिकॉर्ड हुई। जिसे देखने के बाद वैज्ञानिक भी इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। इसके बारे में कई जानकारियां हासिल करने के बाद यह बात सामने आई है कि यह कोई प्राकृतिक घटना नही है। लेकिन रूस की साजिश भी हो सकती हैं।
Next Story