दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली का मौसम : दो दिन खिलेंगी घूप, 9 फरवरी को बारिश के आसार

Renuka Sahu
7 Feb 2022 1:19 AM GMT
दिल्ली का मौसम : दो दिन खिलेंगी घूप, 9 फरवरी को बारिश के आसार
x

फाइल फोटो 

राजधानी में रविवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।राजधानी में रविवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिनभर का औसत न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस बीच सुबह कोहरा रहेगा। दिन में सूरज निकलने के बाद मौसम साफ होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 फरवरी को सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। 8 फरवरी को कोहरे के साथ अलग-अलग जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 9 फरवरी को हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद फिलहाल दिल्ली में ठंड बनी रहेगी। हालांकि 9 से 12 फरवरी के बीच दिन में तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।
नरेला में 4.5 डिग्री
रविवार को नरेला में न्यूनतम ताममान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड, नजफगढ़, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज एरिया, आया नगर व खेल परिसर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 फरवरी को सुबह हल्का कोहरा पड़ेगा और दिनभर मौसम साफ रहेगा। इसके आगे भी 13 फरवरी तक मौसम साफ बने रहने के आसार हैं।
Next Story