- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- छोटी उम्र, बड़ा अपराधी...
दिल्ली-एनसीआर
छोटी उम्र, बड़ा अपराधी : हरियाणा में वारदात, लिंक चीन-पाकिस्तान से
Saba Naaz
25 Jun 2025 4:54 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर रोमिल वोहरा को अपराध की दुनिया में ठीक से स्थापित हुए मुश्किल से 10 महीने भी नहीं हुए होंगे। इतने कम समय में भी वह हरियाणा में खौफ का दूसरा नाम बन गया था।
उसने सिर्फ आठ माह में तिहरे हत्याकांड समेत हत्या की कई वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कहती है कि वह अपराध को अंजाम देने के लिए ही हरियाणा आता था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की माने तो रोमिल वोहरा विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा से बहुत प्रभावित था। उससे प्रभावित होकर ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह गैंगस्टरों की दुनिया में नाम कमाकर विदेश भागना चाहता था, ताकि वहां से अपना गिरोह चला सके।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर वोहरा हरियाणा में नहीं रहता था। वह उत्तर-पूर्व राज्यों समेत दूसरे राज्यों में रहता था। वह वारदात करने के लिए ही हरियाणा आता था। नोनी राणा के निर्देश मिलने पर वह हर आठ से 10 दिन में हरियाणा और पंजाब आ जाता था। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि उसके पास से नोरिनको पिस्तौल बरामद की गई है। चीन निर्मित इस पिस्तौल का निशाना बेहद सटीक होता है। बहुत ही सटीक होता है।
रोमिल वोहरा हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था। हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 3 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे। चीन की सरकारी कंपनी नोरिनको दुनिया भर में अपने सैन्य हथियारों, पिस्तौलों और राइफलों के लिए जानी जाती है। रोमिल के पास से बरामद पिस्टल भी इसी कंपनी की बताई जा रही है। 9 एमएम, 7.62 एमम कैलिबर की यह पिस्टल ज्यादातर अपराधी और गैंगस्टर इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि यह ब्लैक मार्केट में आसानी से मिल जाती है।
यह पिस्तौल चीन से तस्करी करके पाकिस्तान या नेपाल के रास्ते भारत लाई जाती है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। 2022 में भी दिल्ली पुलिस ने नोरिनको पिस्तौल के साथ एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर रोमिल वोहरा (22) दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट डेरामांडी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। काला राणा-नोनी राणा गिरोह के सक्रिय सदस्य और तीन लाख के इनामी रोमिल को मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने घेर लिया। आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। मुठभेड़ में दिल्ली और हरियाणा पुलिस के एक-एक उपनिरीक्षक जख्मी हुए हैं। रोमिल यमुनानगर में एक तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में एक हत्या मामले समेत आठ से अधिक मामलों में वांछित था। दिल्ली में आर्म्स एक्ट में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके पास से पुलिस को चीन निर्मित अत्याधुनिक नोरिनको पिस्तौल बरामद हुई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि हरियाणा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) को खुफिया सूचना दी थी। इसमें बताया गया था कि हरियाणा के यमुनानगर की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला रोमिल दिल्ली में एक और अपराध को अंजाम देने आ सकता है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए सीमा पर घेराबंदी की।
Tagsअपराधीहरियाणालिंकचीन-पाकिस्तानCriminalHaryanaLinkChina-Pakistanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





