दिल्ली-एनसीआर

World पर्यावरण दिवस: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा देशव्यापी जागरूकता अभियान, प्रदूषण पर प्रहार

Ashish verma
22 May 2025 11:17 PM IST
World पर्यावरण दिवस: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा देशव्यापी जागरूकता अभियान, प्रदूषण पर प्रहार
x
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा देशव्यापी जागरूकता अभियान

New Delhi.नई दिल्ली। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद अब केंद्र सरकार ने देश में इसके बेतहाशा इस्तेमाल को रोकने के लिए लोगों की जागरूकता की सराहना की है। विश्व पर्यावरण दिवस से पहले वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए वन नेशन-वन मिशन नाम से देशभर में अभियान शुरू किया है।रोकेंम्यूट करेशेष समय -7:18यूनीबॉट्स डॉट कॉमसमें देशभर के सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे समुद्र और नदी तटों, पार्कों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही बताया जाएगा कि यह पर्यावरण के लिए किस तरह से हानिकारक है।

अभियान में राज्यों को भाग लेना होगाइनमें सोशल मीडिया अभियान, नुक्कड़ सभा, पोस्ट और निबंध प्रतियोगिता, सार्वजनिक प्रतिज्ञा और मैराथन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के साथ सभी राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने को कहा है।सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन को कम करना है लक्ष्यमंत्रालय के अनुसार, इस अभियान का मुख्य फोकस सिंगल यूज प्लास्टिक समेत प्लास्टिक कचरे के उपयोग और उत्पादन को कम करना, प्लास्टिक कचरे को अलग करना, रीसाइक्लिंग या दोबारा इस्तेमाल के जरिए संग्रह, निपटान और विनाश, सिंगल यूज प्लास्टिक के दीर्घकालिक विकल्पों को बढ़ावा देना आदि है। आपको बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Next Story