दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में पहली बार मंकीपॉक्स से संक्रमित मिली महिला, बचाव का तरीका जानते हैं आप?

Sarita
4 Aug 2022 6:47 AM IST
Woman found infected with monkeypox for the first time in Delhi, do you know how to prevent?
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते तीन दिन से मंकीपॉक्स के नए मामले भी सामने आ रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते तीन दिन से मंकीपॉक्स के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और मामले की पुष्टि हुई है। दिल्ली में पहली बार महिला को मंकीपॉक्स होने का मामला सामने आया है।

सूत्र ने बताया कि संक्रमित महिला विदेशी नागरिक है, जिसकी उम्र करीब 31 वर्ष है। मंगलवार को महिला को अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण होने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जिसके बाद नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए थे। दिल्ली में मंकीपॉक्स के अब तक चार मामले सामने आ चुके है, जिसमें एक व्यक्ति दिल्ली के पश्चिमी इलाके का रहने वाला था।
लोकनायक अस्पताल में तीन मरीज भर्ती वहीं, अब लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित तीन मरीज उपचार के लिए भर्ती हैं। एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दी गई है। ये सभी अफ्रीकी मूल के नागरिक हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। हल्का बुखार है। शरीर पर लाल दानों में हल्के घाव हैं। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 जुलाई को आया था।
केंद्र के अस्पतालों में भी मंकीपॉक्स का उपचार
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार के अस्पतालों के बाद अब केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी इलाज को लेकर आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंकीपॉक्स मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। पांच बेड की व्यवस्था की गई है। अगर मरीज बढ़ेंगे तो बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंकीपॉक्स को लेकर दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में 20, जीटीबी में 10 और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 10 आइसोलेशन कमरे आरक्षित किए हैं।
क्या करें
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंत्रालय ने संक्रमित मरीजों से दूर रहने की हिदायत दी है
- किसी संक्रमित के आसपास हैं, तो मास्क पहनिए और ग्लव्स का इस्तेमाल करिए
- साबुन या सेनिटाइजर से हाथ धोते रहिए, संक्रमित मरीज के साथ यौन संबंध न बनाएं
क्या न करें
- तौलिया मरीज के संपर्क में आए शख्स से शेयर न करें
- अपने कपड़े किसी भी संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों के साथ न धोएं
Next Story