दिल्ली-एनसीआर

Multi-level पार्किंग से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत

Ratna Netam
5 July 2026 6:36 PM IST
Multi-level  पार्किंग से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत
x

Noida नोएडा : सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक महिला ने सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग से छलांग लगाई थी। जांच के दौरान मृतका की पहचान सीतू तलवार पत्नी मोहित तलवार, निवासी सेक्टर-29 नोएडा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचने के बाद आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतका लंबे समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थी। परिवार के अनुसार वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, जिसके चलते उसकी मानसिक स्थिति को लेकर उपचार और देखभाल की जा रही थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Next Story