- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- विजय विहार Police ने...
विजय विहार Police ने शातिर चोर को दबोचा, 4 चोरी के मामलों का खुलासा

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के विजय विहार थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी बरामद कर एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है।
539 ग्राम चांदी, 18.5 ग्राम सोना और नकदी बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय शत्रुघ्न निवासी बुध विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 539 ग्राम चांदी के आभूषण, 18.5 ग्राम सोने के गहने और 9,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
घर में सेंधमारी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 6 जुलाई को विजय विहार थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी
जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद 8 जुलाई को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की इस वारदात के अलावा अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।
चार चोरी के मामलों का हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी से विजय विहार क्षेत्र में दर्ज चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





