- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- महिला सप्ताह के दौरान...
दिल्ली-एनसीआर
महिला सप्ताह के दौरान वेदांता एल्युमीनियम ने दिया वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण पर जोर
Gulabi Jagat
18 March 2025 10:22 PM IST
x
Raipur: भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमीनियम ने सफलतापूर्वक महिला सप्ताह आयोजित किया। इस सप्ताह में कई असरदार कार्यक्रम और पहलें की गईं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और कंपनी के प्रचालन में लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देना था। ये प्रयास कंपनी समूह के व्यापक अभियान ‘शक्ति से प्रगति’ का हिस्सा थे। ’शक्ति से प्रगति’ वेदांता की प्रतिबद्धता है, जिसके माध्यम से कंपनी महिलाओं को उनके जीवन, कार्यस्थल, घर, समुदाय और देश में परिवर्तन के प्रेरक के रूप में सशक्त बनाती है। यह उनकी ताकत, लचीलेपन और असीम क्षमता का उत्सव है - यह एक ऐसी यात्रा जो उन्हें आगे बढ़ने, बाधाओं को तोड़ने और अपने भविष्य की नई इबारत लिखने में मदद करती है। महिला सप्ताह का मुख्य आकर्षण ओडिशा के झारसुगुडा में कंपनी के एल्युमीनियम प्लांट में पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित पहली स्मेल्टर लाइन का शुभारंभ था।
कंपनी की इन पहलों का ध्येय कंपनी में महिलाओं की लैंगिक भेदभाव रहित नियुक्ति तथा 2030 तक कार्यबल में 30 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति है। कौशल विकास और समावेशी कर्मचारी पुस्तिका शुरू करने से लेकर वित्तीय साक्षरता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण तक, वेदांता के महिला सप्ताह के दौरान महिला कर्मचारियों, भागीदारों और स्थानीय समुदायों को प्रेरित करने, उनका उत्थान करने और उनका समर्थन करने का काम किया गया। कंपनी की पहलें विभिन्न इकाइयों में अमल में लाई गईं, जो संगठन और उससे परे तक जाकर महिलाओं के लिए एक समावेशी और सशक्त माहौल बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।
वेदांता एल्युमीनियम ने अनस्टॉपेबल एआई पत्रिका लॉन्च की, जिसमें वेदांता एल्युमीनियम का अभिन्न अंग रहीं महिलाओं की 12 प्रेरक कहानियाँ प्रदर्शित की गईं। इसके साथ ही पिंकबुक भी पेश की, जो कर्मचारियों के बीच विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए नीतियों की रूपरेखा तैयार करने वाली एक विशद मार्गदर्शिका है। इन पहलों के अलावा, महिला कर्मचारियों की सुविधा और समावेशिता को बढ़ाने के लिए पर्सनलाइज़्ड-फिट यूनिफॉर्म पेश की गई। लैंगिक समावेशिता और महिला सशक्तिकरण एल्युमीनियम विनिर्माण के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि विविध दृष्टिकोण इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं, उत्पादकता को बढ़ाते हैं और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी उद्योग में अधिक लचीला व टिकाऊ कार्यबल बनाने में मददगार साबित होते हैं।
महिला सप्ताह के दौरान की गई पहलों पर टिप्पणी करते हुए, वेदांता एल्युमीनियम के मुख्य प्रचालन अधिकारी (सीओओ) सुनील गुप्ता ने कहा, ’’वेदांता एल्युमीनियम में, हम महिलाओं को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने के लिए सशक्त बनाने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। कंपनी का यह महिला सप्ताह समारोह लैंगिक समावेशिता और सभी स्तरों पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वृद्धि, कौशल विकास और नेतृत्व के लिए एक मंच प्रदान करके, हमारा लक्ष्य अपने संगठन और समुदायों के भीतर सशक्त महिलाओं को प्रेरित करना है, तथा यह सुनिश्चित करना है कि वे जीवन के हर पहलू में प्रगति करें।’’
लांजीगढ़ स्थित विश्व स्तरीय एल्युमिना रिफाइनरी में कंपनी ने सुश्री अपर्णा शर्मा द्वारा एक वार्ता आयोजित की, जो मानव संसाधन के विषय में अनुभवी विशेषज्ञ हैं, तथा वे कई कॉर्पोरेट बोर्ड्स में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत भी हैं, वे विभिन्न कॉर्पोरेट समूहों के सलाहकार के रूप में भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने कॉनफ्लिक्ट मैनेजमेंट एवं अनकॉन्शस बायस (संघर्ष प्रबंधन एवं अचेतन पूर्वाग्रह) पर एक सत्र आयोजित किया, जिसके बाद महिला कर्मचारियों के जीवन की प्रेरक कहानियाँ सुनाई गईं। वेदांता लिमिटेड- एल्युमिना बिज़नेस के सीईओ श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने पिंकबुक लॉन्च की, जिसमें विविध कर्मचारियों के लिए नीतियों की रूपरेखा बताई गई है। कार्यक्रम का समापन महिला कर्मचारियों के सम्मान और उनके योगदान और उपलब्धियों के जश्न के साथ हुआ।
ओडिशा के झारसुगुडा में, जहाँ कंपनी का मेगा एल्युमीनियम प्लांट है, कंपनी ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र और लैंगिक समावेशिता पर लीडरशिप टॉक आयोजित की। महिला सप्ताह के दौरान वेदांता ने 100 से अधिक टेराकोटा कारी… |
Tagsमहिला सप्ताहवेदांता एल्युमीनियमवित्तीय साक्षरताउद्यमिताकौशल प्रशिक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





