- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- UP Accident: बाइक की...
दिल्ली-एनसीआर
UP Accident: बाइक की टक्कर से किशोरी को मौत, शव खेत में फेंका
Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 7:04 AM IST

x
UP Accident: मोहल्ला छिपेटी निवासी यासीन खां की 12 वर्षीय पुत्री तान्या मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी के निकट सड़क पार कर रही थी। तभी हाथरस की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवारों ने उसको टक्कर मार दी। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के सिर से रक्तश्राव होने लगा। तभी बाइक सवार रुके और किशोरी को गोद में उठाकर अस्पताल की पूछते हुए बाइक से ले गए। बाइक सवारों ने रास्ते में देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर बाइक सवार किशोरी का शव कुछ दूरी पर धान के खेत में फेंक कर भाग गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन की मगर बाइक सवारों को कोई पता नहीं चला। पुलिस ने कुछ दूरी पर धान के खेत से किशोरी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । पीड़ित परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच और बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
TagsUPबाइकटक्करकिशोरीमौतशवखेतफेंका UPbikecollisionteenagerdeathbodyfieldthrown जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





