दिल्ली-एनसीआर

चचेरी बहन के प्यार में पागल हुआ मामा का लड़का, चेहरे पर फेंका तेजाब

jantaserishta.com
12 Nov 2021 1:48 PM IST
चचेरी बहन के प्यार में पागल हुआ मामा का लड़का, चेहरे पर फेंका तेजाब
x
सामने आई ये वजह.

गुरुग्राम: शादी करने से मना करने पर मामा के लड़के ने 21 वर्षीय युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे युवती के चेहरा और आंखें बुरी तरह से झुलस गईं। युवती के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने गुरुवार शाम को फर्रुखनगर थाने में आईपीसी की धारा 326ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूलरूप से जींद की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करती है और फर्रुखनगर में फाजिलपुर रोड पर स्थित एक पीजी में रहती है। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह पीजी के बाहर बैठकर फोन पर अपने किसी जानकार से बात कर रही थी। उसी दौरान उसके मामा का लड़का वहां आया और उस पर तेजाब डाल दिया। शोर मचाने पर कंपनी में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी बाहर आए और इलाज के लिए युवती को पास के निजी अस्पताल में लेकर गए।
आरोपी पहले से है शादीशुदा
युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मामा का लड़का पहले से शादीशुदा है। वह लगातार उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। वह उसको कई बार मना कर चुकी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसी बात से आरोपी ने रंजिश रखते हुए उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल कर बदला लिया है। युवती ने इस बारे में परिवार के सदस्यों को भी बताया था, लेकिन किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसी वारदात को अंजाम देगा।
युवती की आंखों पर पड़ा ज्यादा असर
निजी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तेजाब फेंकने के बाद सबसे ज्यादा असर युवती की आंखों पर पड़ा है। युवती की हालत को देखते हुए एसजीटी यूनिवर्सिटी के अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर गुरुवार देर शाम को नेत्र विशेषज्ञ ने आंखों की जांच की। दवा देकर आराम करने की सलाह दी गई।
लैब में भेजा जाएगा सैंपल
जांच अधिकारी ने बताया कि चेहरे और शरीर पर मिले केमिकल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उधर, पीड़ित युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी एक युवक ने दोस्ती करने के लिए उससे बात की थी, जिस पर युवती ने उसे मना करते हुए दूर रहने को कहा था। शुरुआत में युवती को उसी युवक पर शक था, लेकिन बाद में पता चला कि इस वारदात को अंजाम उसके मामा के लड़के ने दिया।
''आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवती के शादी करने से मना करने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।'' -देवेंद्र कुमार, एसएचओ फर्रुखनगर थाना


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story