दिल्ली-एनसीआर

यमुना में नहाने आए दो किशोर अचानक डूबे, रेस्क्यू जारी

Admin Delhi 1
10 May 2023 3:17 PM GMT
यमुना में नहाने आए दो किशोर अचानक डूबे, रेस्क्यू जारी
x

दिल्ली: यमुना में नहाने आए दो किशोर अचानक डूब गए घटना की सूचना पर पहुंचे बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया। एक किशोर सकुशल बचा लिया गया। जबकि उसका साथी यमुना में डूब गया। जिसका अभी पता नहीं चला है। इसी बीच गोताखोर और मोटर बोट से रेस्क्यू किया जा रहा था। तभी एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिला जोकि साथ में डूबे हुए किशोर का नहीं था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस किशोर के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम शिवम निवासी शेरपुर चौक अपने एक साथी के साथ यमुना में नहाने आया था। नहाते समय दोनों किशोर डूब गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची बोट क्लब की टीम ने एक किशोर को बचा लिया जबकि शिवम यमुना में डूब गया। जब रेस्क्यू टीम रेस्क्यू कर रही थी। इसी बीच उन्हे एक लगभग 14 साल के किशोर को शव मिला जोकि शिवम नहीं था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है।

Next Story