- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- छत पर खेलते वक्त...
दिल्ली-एनसीआर
छत पर खेलते वक्त हाईटेंशन तार ने ली चपेट में, दिल्ली में दो बच्चे झुलसे
Saba Naaz
12 Jun 2025 3:32 PM IST

x
Delhi दिल्ली : नांगलोई इलाके में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो मासूम झुलस गए। परिवार वालों ने घायल दोनों बच्चों को तुरंत पास से अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल बच्चों की पहचान 10 साल के सूर्यांश और ऋतिक के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों मकान की छत पर खेल रहे थे। बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को लक्ष्मी पार्क के सैनिक कालोनी में दो बच्चों के हाईटेंशन तार के चपेट में आकर घायल होने की सूचना मिली।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार और आस पास के लोग बच्चों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जांच में पता चला है कि सूर्यांश 35 फीसदी और ऋतिक 19 फीसदी झुलस गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत में सुधार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Tagsछतखेलतेहाईटेंशनतारचपेटदिल्लीबच्चेRoofplayinghigh tensionwiregripDelhichildrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





