दिल्ली-एनसीआर

Delhi मेट्रो फेज-4 में दौड़ेगी तिरंगे की थीम वाली ड्राइवरलेस मेट्रो, जानें खासियतें

Harrison
31 July 2025 7:33 PM IST
Delhi मेट्रो फेज-4 में दौड़ेगी तिरंगे की थीम वाली ड्राइवरलेस मेट्रो, जानें खासियतें
x
Delhi दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में नई ट्रेनों में तिरंगे का थीम होगा। छह कोच वाली इन ट्रेनों का निर्माण भारत में ही हो रहा है जो मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा। पुरानी ट्रेनों के मुकाबले ये अधिक तेज रफ्तार से चलेंगी और ध्वनि प्रदूषण भी कम करेंगी। यात्रियों के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
फेज चार की नई चालक रहित Metro ट्रेनों में तिरंगे की थीम दिखेगी। छह कोच के इन मेट्रो ट्रेनों के पहला कोच के अंदर केसरिया, दूसरे में श्वेत और तीसरे में हरे रंग का थीम होगा।
इसी तरह चौथे, पांचवें व छठे कोच में भी क्रमश: केसरिया, श्वेत व हरे रंग का थीम होगा। इसलिए पूरी तरह देश में निर्मित फेज चार की मेट्रो ट्रेनें राष्ट्र भावना को प्रेरित करेंगी।
अभी तक फेज चार की एक मेट्रो ट्रेन दिल्ली पहुंची है। इसका मुकुंदपुर डिपो में ट्रायल चल रहा है। जल्दी ही ये ट्रेन मेट्रो काॅरिडोर पर रफ्तार भर सकती है।
आंध्र प्रदेश में चल रहा कोच का निर्माण
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) फेज चार के लिए छह कोच की 52 ट्रेनें (352 कोच) खरीद रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में इन ट्रेनों का निर्माण चल रहा है।
ये ट्रेनें कई मामलों में पुरानी ट्रेनों से अलग होंगी। ये ट्रेनें पुरानी मेट्रो ट्रेनों की तुलना में तेज गति से रफ्तार भर सकेंगी। साथ ही परिचालन के दौरान इन ट्रेनों से शोर भी कम होगा।
इसलिए ध्वनि प्रदूषण कम होगा। इसके अलावा फेज तीन की वर्तमान स्वचालित मेट्रो ट्रेनों की तरफ फेज चार की नई मेट्रो ट्रेनों के कोच की सीट रंग बिरंगी नहीं होगी। सभी कोच में यात्रियों के मोबाइल व लैपटाप चार्जिंग की सुविधा होगी।
Next Story