दिल्ली-एनसीआर

अगले दो महीने 3 प्रमुख सड़कों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक, जाम से बचने को इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

Renuka Sahu
7 March 2022 6:25 AM GMT
अगले दो महीने 3 प्रमुख सड़कों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक, जाम से बचने को इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
x

फाइल फोटो 

राजधानी दिल्ली के जीटी रोड और मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीने से अधिक समय तक ट्रैफिक बाधित रहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी दिल्ली के जीटी रोड और मोदी मिल फ्लाईओवर समेत तीन प्रमुख मार्गों पर अगले दो महीने से अधिक समय तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। यहां मरम्मत और नए निर्माण कार्य के चलते सड़क संकरी हो गई है, जिससे सुबह और शाम के समय पीक ऑवर्स में जाम लग रहा है। वहीं, दिनभर ट्रैफिक रुक-रुककर चलता है, जिससे इन मार्गों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

इसके अलावा नोएडा लिंक रोड पर
दिल्ली के जीटी रोड, मोदी मिल फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, दिल्ली न्यूज़, Delhi's GT Road, Modi Mill Flyover, Delhi-Noida Border, Delhi News,

र आरआरटीएस के काम के चलते सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग की गई है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। यहां पूर्वी दिल्ली नगर निगम का टोल टैक्स बूथ भी है, जहां कैब और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चलते सड़क पर तीन में से केवल एक लेन सीधे मयूर विहार फ्लाईओवर पर जाने के लिए वाहनों को मिल पाती है। इसकी वजह से पीक ऑवर्स में सड़क पर करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे वेटिंग टाइम भी बढ़ गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है।
वेटिंग टाइम बढ़ा
निर्माण कार्य के चलते मोदी मिल फ्लाईओवर पर ओखला से सुखदेव विहार जा रहे वाहनों का वेटिंग टाइम बढ़ गया है। यहां पांच मिनट का सफर तय करने में 15 मिनट तक लग रहे हैं। कैप्टन गौड़ मार्ग और सीवी रमन मार्ग पर वाहनों की गति आधी हो गई है। यहां वाहन 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहे हैं।
आश्रम चौक और मोदी मिल पर काम होने के चलते यहां आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में ट्रैफिक बाधित है। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी अधिक समय लग रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
मंगोलपुरी तक यातायात प्रभावित
वेस्ट एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो निर्माण कार्य कर रही है। इसे लेकर वेस्ट एन्क्लेव लालबत्ती से मंगोलपुरी तक यातायात बाधित है। यहां सड़क पर दोनों तरफ के मार्गों पर केवल एक लेन वाहनों के चलने के लिए उपलब्ध है। सड़क की दो लेन पर बैरिकेडिंग कर काम हो रहा है। यह अगले करीब दो महीने तक चलेगा। इसके कारण यहां ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यस्त घंटों में वाहन चालकों का वेटिंग टाइम बढ़ गया है। बैरिकेडिंग से सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
वैकल्पिक मार्ग : वाहन चालक मंगोलपुरी ए ब्लॉक, महर्षि वाल्मिकी चौक, गुरु गोवलकर मार्ग, गुरु हरकिशन मार्ग के अलावा आसपास के रास्तों का प्रयोग कर सकते हैं।
एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य चल रहा
मोदी मिल फ्लाईओवर पर ओखला से सुखदेव विहार जाने रास्ते का आधा हिस्सा और आश्रम जाने वाले लूप को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य चल रहा है। यह काम करीब डेढ़ माह चलेगा। इसके बाद विपरीत दिशा में काम शुरू होगा। पूरा काम खत्म होने में तकरीबन तीन महीने का समय लगेगा। फिलहाल ट्रैफिक को कैप्टन गौड़ मार्ग और सीवी रमन मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है।
सीआर पार्क तक जाम : मोदी मिल फ्लाईओवर पर चल रहे काम की वजह से सीआर पार्क तक जाम लग रहा है। यहां मां आनंदमयी मार्ग और कैप्टन गौड़ मार्ग पर भी वाहनों का अधिक दबाव है। बता दें कि आश्रम चौक पर चल रहे अंडरपास कार्य के चलते वहां से फरीदाबाद का ट्रैफिक भी पहले से यहां डायवर्ट है। इसके अलावा ओखला मंडी के वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। इन दोनों मुख्य मार्गों पर जाम के कारण वाहन चालक आसपास की अमर कॉलोनी, सिद्धार्थ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, किलोकरी, नेहरू नगर, सुखदेव विहार आदि कॉलोनियों से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
यह भी जानें
नोएडा लिंक रोड पर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आरआरटीएस के काम के चलते सड़क संकरी हो गई है। रिंग रोड पर केशोपुर मंडी के पास मेट्रो के काम के चलते ट्रैफिक बाधित है। इसके अलावा आजादपुर बस टर्मिनल के पास सीवर का कार्य चल रहा है। इस वजह से भी इन मार्गों के प्रयोग करने वालों को दिक्कत होती है।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर चालकों को दिक्कत
नोएडा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तीन जगह अंडरपास और री-सरफेसिंग का काम चल रहा है। ये अंडरपास सेक्टर-96, 142 और कोंडली गांव के सामने बन रहे हैं। इसके अलावा नोएडा से ग्रेनो की ओर जीरो प्वाइंट के पास री-सरफेसिंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते एक व दो लेन में बैरिकेडिंग हो रखी है। इससे आसपास जाम लग रहा। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के निर्माण के कारण भी भंगेल व सेक्टर-82 में वाहन चालकों को जाम का का सामना करना पड़ रहा है।
मेरठ तिराहे पर निर्माण कार्य से बढ़ी परेशानी
गाजियाबाद। मेरठ तिराहा पर रैपिड कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है। मोहननगर व सिद्धार्थ विहार से वाहनों को जीटी रोड पर घंटाघर जाने के लिए दिल्ली मेरठ रोड की तरफ जाकर यू टर्न दिया गया है। इसके कारण सुबह व शाम के वक्त जाम लग जाता है। जाम का मुख्य कारण यह है कि यू टर्न से बड़े वाहन और छोटे वाहन दो मुड़ते हैं। वाहनों की गति धीमी होने से पीक टाइम में इनके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
Next Story