दिल्ली-एनसीआर

आज दिल्ली में 75 जगह लहराएंगे 115 फीट ऊंचे तिरंगे, केजरीवाल सरकार ने इस वजह से लिया यह फैसला

Renuka Sahu
27 Jan 2022 2:42 AM GMT
आज दिल्ली में 75 जगह लहराएंगे 115 फीट ऊंचे तिरंगे, केजरीवाल सरकार ने इस वजह से लिया यह फैसला
x

फाइल फोटो 

आजादी के 75वें साल में राजधानी में गुरुवार को 75 अलग-अलग जगहों पर तिरंगे लहराएं जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजादी के 75वें साल में राजधानी में गुरुवार को 75 अलग-अलग जगहों पर तिरंगे लहराएं जाएंगे। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके में 115 फीट ऊंजे तिरंगे के झंडे लगवाएं गए है। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि सरकार ने तिरंगा झंडा लगवाने का काम बीते साल ही शुरू कर दिया था।

आगामी अगस्त तक दिल्ली के अलग-अलग इलाके में कई जगह और झंडे लगाएं जाएंगे। दिल्लीवलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह तिरंगे दिल्लीभर में लगवा रही है। वर्तमान में दिल्ली में नई दिल्ली, कालकाजी, पटपड़गंड, शकूरबस्ती विधानसभा समेत कुल पांच जगहों पर यह झंडे पहले ही लगाएं जा चुके है। अब 27 जनवरी को 75 और तिरंगे दिल्ली के अलग-अलग इलाके में लहराएं जाएंगे।
आप विधायक ने अपने कार्यालय में लगाई भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकारी कार्यालयों में अब नेताओं की फोटो नहीं लगेगी। मुख्यमंत्री की भी फोटो नहीं लगेगी। कार्यालयों में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई जाएगी। उसके अगले ही दिन बुधवार को तिमारपुर से आप विधायक दिलीप पांडेय ने अपने विधायक कार्यालय में इस बात पर अमल किया है। उन्होंने अपने यहां बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो लगाई है। उन्होंने कहा कि यह सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं। हम उनके सपनों का भारत बनाने की कोशिश कर रहे है इसलिए हम उनकी फोटो लगा रहे हैं।
Next Story