दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के इन जेलों में आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने के लिए कैदियों पर हर वक्त रहेंगी नजर, लगाए जाएंगे 248 नए कैमरे

Renuka Sahu
10 July 2022 3:03 AM GMT
To check criminal incidents in these jails of Delhi, prisoners will be kept under watch all the time, 248 new cameras will be installed
x

फाइल फोटो 

दिल्ली की जेलों से लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन ने जेलों में सर्वे किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली की जेलों से लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन ने जेलों में सर्वे किया है। जिसके बाद सभी कैदियों पर 24 घंटे नजर रखने के लिए जेल प्रशासन ने 1248 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। जबकि कैदियों की निगरानी के लिए तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल में करीब 7500 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ये पूरे परिसर पर निगरानी रखने में सफल नहीं हैं। नए सीसीटीवी कैमरे उन जगहों पर लगाए जाएंगे, जहां पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे की पहुंच नहीं है।

जगहों को चिह्नित किया गया
जेल सूत्रों ने बताया कि लगातार हो रही वारदात और मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सर्वे किया। सर्वे का मकसद ऐसी जगहों को चिह्नित करना था। जहां कैदी आपराधिक वारदातों के लिए इस्तेमाल करते हैं। ज्यादात्तर जगहें ऐसी थी कि जहां सीसीटीवी कैमरों की नजर नहीं थी। ऐसे में वे साजिश रचने के लिए उन्हीं जगहों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अब जेल प्रशासन ने ऐसी जगहों पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।
दो जगह है कंट्रोल रूम
तिहाड़ की नौ जेलों में सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग दो जगहों पर होती है। हर जेल में एक कंट्रोल रूम है, जहां पर 24 घंटे निगरानी होती है। इसके अलावा जेल मुख्यालय में भी निगरानी की जा रही है। अभी मंडोली और रोहिणी जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग जेल मुख्यालय में नहीं हो रही है, लेकिन जेल प्रशासन के मुताबिक आने वाले समय में इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
Next Story