दिल्ली-एनसीआर

तिहाड़ जेल में फिर हुआ खून खराबा, दो लोगों ने एक कैदी पर नुकीले हथियार से किया हमला

Sarita
11 July 2022 8:22 AM IST
There was bloodshed again in Tihar Jail, two people attacked a prisoner with a sharp weapon
x

फाइल फोटो 

तिहाड़ जेल में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि उसकी साख पर बट्टा लग रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तिहाड़ जेल में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि उसकी साख पर बट्टा लग रहा है। कभी कैदियों की मस्ती के लिए रिश्वतखोरी तो कभी कैदियों के बीच आपस में झगड़ा। जी हां अब तिहाड़ के जेल नंबर तीन में एक बार फिर दो कैदियों ने एक कैदी पर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जख्मी हालत में कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रविवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई।

जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच आरंभ कर दी है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। घायल कैदी राजेश तिहाड़ के जेल नंबर तीन में बंद है। शनिवार शाम इसी जेल में बंद दो कैदियों ने राजेश पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चम्मच को धारदार बनाकर बदमाशों ने उसे चाकू की तरह का हथियार बना उसके जांघ पर हमला कर दिया।
हालांकि उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और राजेश को बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने राजेश के बयान लेकर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश की वजह से राजेश पर हमला किया गया है। बहरहाल सभी कोणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच टीम जेल में लगे कैमरे के फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।
Next Story