दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना,आज भी हल्की बारिश के आसार

Renuka Sahu
12 Aug 2022 2:30 AM GMT
The weather became pleasant due to drizzle in Delhi, light rain expected today
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दिनभर बादल छाए रहे। कई जगह हुई बूंदाबांदी ने उमस और गर्मी से राहत दिलाई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दिनभर बादल छाए रहे। कई जगह हुई बूंदाबांदी ने उमस और गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को राजधानी का पारा एक दिन पहले की तुलना में पांच डिग्री कम रहा। सुबह 10 बजे के बाद कई जगह बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली जिन्होंने मौसम को ठंडा बनाया।

हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे गुजरात, ओडिसा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज बारिश हो रही है। इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहेगा।
शनिवार को भी इंद्रदेव हो सकते हैं मेहरबान
मौसम बताने वाली एजेंसियों का कहना है कि शनिवार से कुछ दिन तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि मानसून ट्रफ कुछ समय के लिए उत्तरी हिस्सों की तरफ बढ़ेगा जिसकी वजह से शनिवार से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।
साफ रही हवा
मानसूनी हवाओं और बूंदाबांदी के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 75 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।
Next Story