दिल्ली-एनसीआर

गायब हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप की मदद से ढूंढ निकाल, मां से नाराज होकर घर से चली गई थी बच्ची

Renuka Sahu
16 Aug 2022 4:52 AM GMT
The missing 16-year-old minor was found by the police with the help of an online gaming app, the girl had left the house after getting angry with her mother.
x

फाइल फोटो 

दिल्ली की चाणक्य पुरी थाना पुलिस ने गायब हुई 16 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप की मदद से ढूंढ निकाला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली की चाणक्य पुरी थाना पुलिस ने गायब हुई 16 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप की मदद से ढूंढ निकाला। दरअसल नाबालिग अपनी मां से नाराज होकर घर से निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। परेशान होकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फिर उसे बंगला साहिब गुरुद्वारा से उसे बरामद किया।

फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलती थी
जानकारी के मुताबिक चाणक्य पुरी थाना पहुंची एक महिला ने 14 अगस्त देर रात ने पुलिस को यह सूचित किया कि उसकी 16 साल की बेटी शाम करीब साढ़े पांच बजे से लापता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। इलाके की डीसीपी अमृथा गुगुलोथ ने बताया कि पुलिस टीम ने सबसे पहले पुलिस ने लड़की द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उसके पिता के मोबाइल की जांच की तो यह पता चला कि वह फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलती थी। वह इसके जरिये खेल से जुड़े अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में भी थी।
सर्विलांस से पता चली लोकेशन
पुलिस ने फिर उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन गुरुद्वारा बंगला साहिब की मिली। पुलिस ने वहां के प्रबंधन के लोगों से संपर्क कर उस लड़की के बारे में पता लगाने गुजारिश की।
Next Story